हथियारों की मंडी ताक़तवर देशों ने क्यों सजाई है,जब मानवता ही हर युद्ध में सबसे अधिक रुलाई है।करुणा और क्षमा से ही जीवन का दीप जलने दें,जियो और जीने दो — धरती पर प्रेम पनपने दें।
हथियारों की मंडी ताक़तवर देशों ने क्यों सजाई है,
जब मानवता ही हर युद्ध में सबसे अधिक रुलाई है।
बारूद की गंध से आज हवाएँ भी सहमी जाती हैं,
मासूमों की चीखें हर सीमा पर सुनाई देती हैं।
धरती माँ के आँचल पर रक्त के दाग उभर आए,
लोभ और सत्ता के कारण कितने सपने बिखराए।
शांति के दीप बुझाकर किसको विजय मिली आखिर,
हर युद्ध के बाद मनुष्य ही हुआ भीतर से अधीर।
करुणा और क्षमा से ही जीवन का दीप जलने दें,
नफरत की दीवारों को प्रेम से फिर पिघलने दें।
जियो और जीने दो — यही प्रकृति का सच्चा गान,
मानवता से बढ़कर नहीं कोई धर्म, नहीं सम्मान।
हर हृदय में दया, हर आँख में विश्वास पलने दें,
धरती पर फिर प्रेम, सद्भाव और उजियारा ढलने दें।
विश्व बने एक परिवार, ऐसा सुंदर स्वप्न फलने दें।
Why have the powerful nations built these markets of arms,
When humanity alone bears the deepest wounds and harms?
The smell of gunpowder has filled the fearful skies,
And innocent cries now echo where every border lies.
Upon the lap of Earth, stains of blood appear,
While greed and hunger for power spread sorrow and fear.
By extinguishing the lamps of peace, what victory was won?
After every war, humanity loses more than anyone.
Let compassion and forgiveness keep the light of life alive,
Let walls of hatred melt, and let human hearts revive.
Live and let live — this is nature’s sacred song,
For no faith or pride is greater than where love belongs.
Let kindness grow in every heart, let trust in every eye remain,
Let peace and harmony return to heal the world again.
May the world become one family, where hope and love sustain.
Comments
Post a Comment