Excessive ambition has made society increasingly selfish and insensitive.Many young couples now resort to violence instead of understanding and compassion.This is a painful sign of the decline of human values and emotions.Only compassion, kindness, forgiveness, and love can restore humanity in society.
अति महत्वाकांक्षा ने आज समाज को स्वार्थ और संवेदनहीनता की ओर धकेल दिया है।
युवा दंपति और प्रेमी-युगल तक छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे की हत्या करने जैसे जघन्य अपराध कर रहे हैं। यह केवल अपराध नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के क्षरण का संकेत है। ऐसा प्रतीत होता है कि भावनाएँ, सहानुभूति और आत्मीयता धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही हैं।
ये अत्यंत दुःखद और चिंताजनक परिस्थितियाँ हैं।
समाज को इस अंधकार से बाहर निकालने का मार्ग केवल करुणा, दया, क्षमा और प्रेम से ही प्रशस्त हो सकता है। जब तक हम अपने भीतर मानवीय मूल्यों को पुनः जागृत नहीं करेंगे, तब तक सामाजिक सुधार अधूरा रहेगा।
Excessive ambition has made society increasingly selfish and insensitive.
Many young couples now resort to violence instead of understanding and compassion.
This is a painful sign of the decline of human values and emotions.
Only compassion, kindness, forgiveness, and love can restore humanity in society.
— अनिल कुमार सिन्हा
प्रख्यात चित्रकार, लेखक एवं चिंतक
Comments
Post a Comment